ग्राम समाचार महागामा, गोड्डा। महागामा के पूर्व विधायक अशोक कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को बहुत-बहुत धन्यवाद दी है, उन्होंने महागामा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक दीपिका पांडेय सिंह को उनकी जीत पर बधाई एवं शुभकामना दी है।
महागामा के पूर्व विधायक अशोक कुमार ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों धन्यवाद देते हुए कहा कि, - "आपके मेहनत, लगन एवं समर्पण के कारण भाजपा को गत चुनाव में पिछले चुनाव से अधिक मत (76725) प्राप्त हुए हैं। क्षेत्र का विकास, एवं आमजनों की सुरक्षा मेरे लिये सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, और इसके लिये आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।"
भाजपा नेता श्री कुमार ने कहा है कि, - मैं महागामा विधानसभा क्षेत्र की जनता के जनभावनाओं का सम्मान करता हूँ।
महागामा के पूर्व विधायक अशोक कुमार ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों धन्यवाद देते हुए कहा कि, - "आपके मेहनत, लगन एवं समर्पण के कारण भाजपा को गत चुनाव में पिछले चुनाव से अधिक मत (76725) प्राप्त हुए हैं। क्षेत्र का विकास, एवं आमजनों की सुरक्षा मेरे लिये सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, और इसके लिये आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।"
- ग्राम समाचार महागामा ब्यूरो रिपोर्ट।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें