जुलूस शहर की मुख्य सड़कों पर टावर चौक से होते हुए आजाद चौक से मंदिर मोड़ से होते हुए मनसिंघी पहुंचा। यहां क्षेत्र के लोगों ने मोदी,निशिकांत दुवे, नारायण दास के नारों के साथ अभिनंदन किया।
विजय जुलूस में युवाओं ने आतिशबाजी की वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने नृत्य कर नारायण दास की जीत को यादगार बनाया।
इस मौके पर विधायक भाजपा नेता कन्हैया झा ने कहा कि झारखंड मे परिणाम संतोष जनक नहीं रहा, लेकिन देवघर सीट पर जीत से खुश हैं, देवघर सीटों पर भाजपा ने अपने दम पर दुसरी बार कमल खिलाया है। भाजपा देवघर के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में देवघर विधानसभा में देवघर भाजपा की आंधी में देवघर के क्षेत्रीय दलों व राष्ट्रीय जनता दल, झामुमो, कांग्रेस का देवघर विधानसभा क्षेत्र से सफाया हो गया है।
उन्होंने कहा कि, नारायण दास के आर मित्रा पहुंचने पर स्वागत किया गया था। इस दौरान देवघर नगर की जनता ने उन्हें जीत के प्रति आश्वस्त किया था। लोगों ने अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। देवघर की सभी बिरादरी ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर लगभग 3000मतों से विजयी बनाया।
जुलूस में मौके पर नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा, नगर उपाध्यक्ष अमृत मिश्रा, मल्लिका झा, दीपक झा, धनंजय खवाड़े, विजया सिंह, बबलू सिंह, आकाश सिंह, अभय आनंद, बालानाथ सिन्हा, अजीत कुमार, निरज प्रकाश सिंटू उपाध्याय, विट्टू पांडे, सागर झा सवित्री झा, मीना झा, सचिन सुलतानिया, दिवाकर गुप्ता, सुनीत आनंद, अजय झा, विजय अम्बष्ठ, रूपा केशरी आदि मौजूद थे।
- ग्राम समाचार देवघर, ब्यूरो रिपोर्ट।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें