Ranchi News : मुख्यमंत्री आवास में दिनभर बधाई देने आए लोगों का लगा रहा तांता

ग्राम समाचार, रांची। शपथ ग्रहण के बाद  मुख्यमंत्री   हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास में दिनभर बधाई देने आए लोगों का तांता लगा रहा।  इस कड़ी में  मुख्यमंत्री से  राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राज्यसभा  उपसभापति  हरिवंश और पोड़ैयाहाट विधायक   प्रदीप यादव भी शामिल हुए।

इसके अलावे  मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के अवसर पर राज्य के दक्षिणी छोटानागपुर, उत्तरी छोटानागपुर, पलामू, संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडलों से रांची पहुंचे लोगों ने भी आज मुख्यमंत्री   हेमंत सोरेन से उनके आवास में मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 मुख्यमंत्री आवास में दिनभर चहल-पहल रही। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करने पहुंचे  लोगों में सभी समुदाय और सभी वर्गों के लोग शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री   हेमंत सोरेन बधाई देने पहुंचे लोगों से   मिले और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार झारखंड के सर्वांगीण विकास और कल्याण के प्रति निरंतर कटिबद्ध रहेगी। झारखंड की समस्त जनमानस के अपेक्षा के अनुरूप राज्य प्रगति के नए मापदंड स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलना है और नया राज्य गढ़ना है।

- ग्राम समाचार रांची ब्यूरो रिपोर्ट।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें