 |
वस्त्र वितरण करते हुए विधायक |
ग्राम समाचार,पथरगामाः- आज सोमवार को प्रखंड के सभागार में स्थानीय विधायक अमित कुमार मंडल के हाथों भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड रांची से प्राप्त शर्ट, पैंट और साड़ी का वितरण उन मजदूरों के बीच किया गया जिन्होंने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड झारखंड रांची के द्वारा निबंधन करा रखा था।श्रम अधीक्षक नरेंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों को सालाना एक ₹100 के शुल्क के साथ निबंधित किया जाता है।निबंधित मजदूरों को 60 वर्ष के बाद ₹1000 का पेंशन दिया जाता है।अरे कार्य करने के दौरान दुर्घटना बस उसकी मृत्यु हो जाती है तो विभाग उसे ₹600000 का बीमा देती है।पूर्व परिस्थिति में आज आप आने वाले मृतक के बारिश को हजार रुपये मासिक पेंशन दिया जाता है।मालूम हो कि श्रम मंत्रालय के द्वारा निबंधित मजदूरों के लिए शर्ट, पैंट और साड़ी का कपड़ा भेजा गया था।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद, प्रखंड भाजपा महामंत्री रामस्वरूप पंडित, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष नरसिंह भगत, सुबोध साह आदि मौजूद थे।
-: अमन राज, पथरगामा :-
Editor -
भुपेन्द्र कुमार चौबे
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें