ग्राम समाचार महगामा (गोड्डा)। महागामा मेंं अपराधियों द्वारा वेखोप होकर एक के बाद एक घटना को अन्जाम दे रहा है। अभी गुरुवार को नयानगर में हुए व्यव्सायी की हत्या की गुथ्थी सुलझा नहीं कि दूसरी घटना पैसे की छीनतई का हो गया।
शुक्रवार को थाना के पीछे से बाइक पर सवार दो लुटेरे ने एक महिला से 70 हजार की छिनतई कर चलते बने।
घटना महागामा थाना के पीछे ट्वेन्टी सीटर के पास की बताई जा रही है।
पुलिस मामले की छानविन कर रही है।
क्या है मामला
उर्जानगर से सटे गांधी नगर की रहने वाली महिला प्रमिला मसीह जब एसबीआई बैंक से ₹70000 की निकासी कर अपनी बेटी रूबी के साथ अपने घर की ओर जा रही थी। ठीक उर्जानगर स्थित ट्वेंटी सीटर मोड़ के पास पहुँची ही थी उसी बक्त अज्ञात बाइक पर सवार दो लुटेरों के द्वारा रूबी के हाथों से पैसे की थैली छीन कर भागते बने।
पीड़िता से मिली जानकारी के अनुसार दो लोग काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे और पैसे छीनने के बाद तेज रफ्तार से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही महागामा थाना पुलिस ने सभी चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया कर लुटेरों को पकड़ने का भरपूर प्रयास किया लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चल पाया।
बताते चलें कि महगामा से प्रत्येक दिन अपराध की खबर सामने आ रही जिस पर पुलिस अंकुश लगाने में विफल सावित हो रही है। इस तरह लगातार हो रही घटना पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती बना हुआ है।
- ग्राम समाचार महगामा (गोड्डा)।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें