आज के कार्यक्रम का शुभारंभ सिद्धो कान्हो विश्व विद्यालय ने कुलपति सोनाझरिया मिंज ने एस पी कॉलेज अवस्थित लाल बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर कुलपति ने सभी को कर्मा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य कैसे जरूरी है कर्म पर्व इस बात का हमसबों को संदेश देता है, हमसब प्राकृतिक संसाधनों का दोहन नही बल्कि उसके संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रयास करें।कुलपति ने खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण सहित खेल सुविधाओं के लिए सभी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही।
आज के कार्यक्रम को सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु दिये गए निदेशानुसार शारिरिक दूरी,सैनिटाइजर का उपयोग के साथ साथ सभी खिलाड़ियों को मास्क भी वितरण की गई।ओलंपिक में लगातार तीन स्वर्ण पदक दिलाने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।आज के कार्यक्रम का समापन विश्वविद्यालय परिसर स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
आज के कार्यक्रम में डॉ सुशील मरांडी, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.ध्रुव नारायण सिंह, एनएसएस की कोऑर्डिनेटर मेरी मारग्रेट टुडू ,खेल पदाधिकारी डॉ. रणजीत सिंह, एसपी महिला कॉलेज की डॉ अंजुला मुर्मू , ए.आर.इग्नेसियस मरांडी,अतुल झा ,श्यामदेव हेंब्रम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मधुपुर कॉलेज मधुपुर के सहायक प्राध्यापक प्रो. सत्यम् कुमार के नेतृत्व में राजीव बास्की, हरीश कुमार,केराप मुर्मू फरीद खान,छात्र नायक गुरुचरण रजक,गंगासागर सचिन मेहरा, करण, दीपक दास, जीतन कुमार आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें