Bhagalpur News:भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का संबोधन सुना, बूथ अध्यक्षों के आवास पर लगाया पार्टी का झंडा
ग्राम समाचार, भागलपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा नेता बंटी यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना एवं बूथ अध्यक्षों के आवास पर भाजपा का झंडा और पार्टी का नेम प्लेट लगाया गया। इस क्रम में भाजपा नेता के नेतृत्व में बूथ नं. 184 के बूथ अध्यक्ष अजय मंडल, बूथ नं. 185 के बूथ अध्यक्ष मनोज तांती, बूथ नं. 182 के बूथ अध्यक्ष चंदन हरी, बूथ नं. 293 के बूथ अध्यक्ष अशोक सिंह, बूथ नं. 296 के बूथ अध्यक्ष अमन के आवास पर झंडा फहराया गया एवं नेम प्लेट लगाया। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत गुप्ता, अभिषेक पिंटू, संजय हरी, मनोज हरी, प्रदेश टीम से आए हुए शक्ति केंद्र प्रभारी विपीन, संजय, अजय, मनोज, बलराम, पवन, अविनाश, बालदेव हरी सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें