ग्राम समाचार, भागलपुर। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान बिल के विरोध में शुक्रवार को गोराडीह प्रखंड मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिन्हा ने किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल किसान विरोधी है। इस बिल के माध्यम से किसानों के फसल पर पूंजी पतियों का वर्चस्व बढ़ जाएगा। व्यापारियों द्वारा किसान का शोषण किया जाएगा। इस बिल के माध्यम से सरकार एमएसपी को खत्म करना चाह रहा है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा अंचलाधिकारी को एक स्मरण पत्र भी सौंपा गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता मिथिलेश कुमार सिंह, चंदन लाल, मनीष कुमार सिंह, पंकज सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य गोपाल यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, अभिनंदन कुमार सिंह, मनोज सिंह, अजीत कुमार यादव ,कुंदन यादव सहित दर्जनों किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर कहलगांव में प्रखंड कांग्रेस कमिटि की ओर से कांग्रेस विधायक के बैनर तले मोटरसाइकिल रैली निकाल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने तथा अनाज भंडारण में किए गए प्रावधान को समाप्त करने की मांग की है। रैली निकालकर कृषि विरोधी काले कानून का विरोध करते हुए कहलगांव एएसडीएम शंभू शरण सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मोटरसाइकिल रैली कांग्रेस भवन से निकाली गई। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सहवाज आलम मुन्ना, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण कुमार राणा, मनोज कुमार चौधरी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद मंडल, मनोज कुमार झा, अरुण गुप्ता, वसीम अकरम, मोहम्मद आजाद, गुड्डू मोहम्मद, चौरासी यादव, नागेंद्र कुमार मंडल, नवीन, उपेंद्र मंडल, मोहम्मद शमशाद, प्रमोद कुमार मंडल, जय लाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Bhagalpur News:किसान बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें