Dumka News: सालतला में सेंगेल अभियान का पुतला दहन कार्यक्रम

पुतला दहन करते सेंगल अभियान के कार्यकर्ता

ग्राम समाचार,दुमका । आदिबासी सेंगेल अभियान के बैनर तले  सालतला में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने अपने मांगो के समर्थन में आबाज बुलंद किया ।अभियान के प्रखंड अध्यक्ष वर्नाड हांसदा के नेतृत्ब में कार्यकर्ताओं में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिरोधी दल के नेता बाबूलाल मरांडी ,अलचिकी लिपि बिरोधी विधायक नलिन सोरेन,दिनेश विलियम मरांडी का पुतला दाहन किया हैं ।इनका मुख्य मांग हैं, संताली भाषा को हिंदी के साथ प्रथम राज भाषा घोषित किया जाय ।संताली भाषा की लिपि अलचिकी में अधिसूचना जारी शुरू किया जाय।

दुमका विधानसभा के उप निर्बचन में संताली भाषा एबं उस भाषा का लिपि बनेगा चुनावी मुद्दा :

जनगणना में आदिवासियों के लिये सरना धर्म कोड लागू किया जाय।1932 के अंतिम सर्वे रेकर्ड को स्थानीय नीति का आधार निर्धारित किया जाय।सिधो कान्हू के बंशज रामेश्वर मुर्मू के हत्या की मामले की सीबीआई जांच कराया जाय।सिधो- कान्हू एबं बिरसा मुंडा के बंशजो के लिये दो अलग अलग ट्रस्ट गठन किया जाय ।पुतला दाहन में प्रधान मुर्मू,सुनील हांसदा, हराधन किस्कु ,श्रितन सोरेन, शिबान सोरेन शिव मरांडी,भादू हेम्ब्रम,रंजीत मुर्मू, बिभूति बास्की,प्रेमलता मुर्मू,सरस्वती टुडू,मोनी मुर्मू, शीलबन्तिकिस्कु ने हिस्सा लिया हैं ।      

ग्राम समाचार के लिये। गौतम चटर्जी, रानीश्वर (दुमका )

Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें