Chandan News: प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 136वीं जयंती मनाई गई

 ग्राम समाचार, चांदन,बांका। चांदन प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय प्लस टू के प्रिंसिपल अशोक यादव के साथ स्कूल के विभिन्न अध्यापक एवं स्कूल के छात्र छात्राएं ने भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया।  प्रिंसिपल अशोक प्रसाद यादव ने बताया कि, भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में डॉ राजेंद्र बाबू का जन्म 3 दिसंबर सन 1884 इसवी में बिहार के सिवान जिले में जन्म हुआ था। डॉ राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता के रूप में उभरे थे।


और देश की आजादी के लिए कई बार जेल भी जाना पड़ा। राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र बाबू महात्मा गांधी के करीबी भी थे। वे एक सुशील, संवेदनशील स्वभाव के थे। जो पैसे से अधिवक्ता भी रहे। इन्होंने सन 1950 से 1962 तक प्रथम राष्ट्रपति पद पर बने रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव के साथ अध्यापक अध्यापिका छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

                 उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें