ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्रखंड प्रशासन के द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शरण स्थली बनाया गया है। इसके लिए अंचलाधिकारी को जिलाधिकारी के द्वारा विशेष निर्देश भी दिए गए हैं। प्रखंड क्षेत्र में जिलाधिकारी के निर्देश पर 9 विद्यालयों को शरण स्थली के रूप में चिन्हित किया गया है। जिसमें 410 लोगों के बेड की क्षमता की तैयारी की जा रही है। जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि, शरण स्थली में आयुष कर्मचारी समरजीत प्रसाद सिंह, अशोक कुमार झा और फिरोज आलम को तैनात किया गया
है। शरण स्थली में बाढ़ पीड़ित शरण ले सकते हैं। शरण स्थली में प्रशासन की ओर से खाने से लेकर रहने तथा नवजात शिशु के लिए दूध तक की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पशुओं के लिए चारे की भी व्यवस्था होगी। मालूम हो कि, प्रखंड क्षेत्र में सुखनिया नदी की वजह से बलुआतरी,मदारी, ऊपर नीमा, बेना मोहनपुर सहित कई निचले इलाकों में बाढ़ के समय में पानी आ जाता है। जिससे वहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों को देखते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए शरण स्थली का निर्माण किया जा रहा है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें