ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। इंसान के द्वारा काटे जाने के बाद मरीज को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। मामला हरना गांव निवासी उर्वशी देवी के पुत्र ऋषि देव का है। जिसे गांव में ही किसी इंसान के द्वारा उंगली में दांत काट लिया गया था। जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टर अर्चना के द्वारा इलाज किया गया था। हालांकि यह मामला 23 दिसंबर का बताया जाता है। जिसके बाद बुधवार को रेफरल अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रेफरल अस्पताल बौंसी में बुधवार को दोपहर ड्यूटी पर कार्यरत डॉ अर्चना और ममता उर्वशी देवी के बीच जमकर हंगामा हुआ। ममता के द्वारा डॉक्टर
को कड़ी फटकार लगाई गई। बताया गया कि, डॉक्टर के द्वारा ममता के पुत्र को इंसान के काटने पर ऐंटी रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया गया। जिसकी वजह से मरीज की परेशानी बढ़ गई। घटना के कारण तिलमिलाई ममता के द्वारा अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया। विदित हो कि कुत्ते, बिल्ली, बंदर, चूहा आदि के काटे जाने पर इंसान को ऐंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया जाता है। वहीं रेफरल अस्पताल में इंसान के द्वारा काटने पर इलाज कराने आए युवक को ऐंटी रेबीज का इंजेक्शन लगा दिए जाने की बात से हर कोई अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। परिजनों के द्वारा बताया गया कि, ऐंटी रेबीज इंजेक्शन लगा देने से पूरे शरीर में इंफेक्शन के कारण पित्ती उछल गया है और खुजलाहट बढ़ गया। जिसके बाद बुधवार को परिजनों के द्वारा अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया गया।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें