ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला के आयोजन की तैयारी को लेकर एडीएम माधव कुमार सिंह के द्वारा गुरुवार को मेला मैदान का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर डीटीओ प्रेमकांत सूर्य, वरीय समाहर्ता शालिग्राम साह, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी और कर्मी भी उपस्थित थे। मौके पर एडीएम ने बताया कि, इस बार का मंदार महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इसके लिए कई तैयारियां की गई है। मंदार महोत्सव को आकर्षक रूप से सजाने के लिए बिहार शरीफ के उत्सव कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स को सारा कार्य दिया गया है। संवेदक रविंद्र के साथ एडीएम ने
हर बिंदु पर विचार विमर्श किया। बताया गया कि, मेला प्रवेश द्वार के समीप थेमेटिक 3D गेट लगाया जाएगा। जिसके ऊपर मंदार की आकृति लगाई जाएगी। यहां के बाद उन्होंने मुनेश्वर कृषि प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया और कृषि पदाधिकारी सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कृषि प्रदर्शनी में रंग रोगन, बिजली वायरिंग के अलावा सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं। पेयजल के लिए पीएचईडी विभाग के द्वारा बोरिंग कराया गया है। जबकि कृषि प्रदर्शनी के पीछे अत्याधुनिक शौचालय भी बनाया गया है। कृषि प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने के लिए कृषि पदाधिकारी को भी कई निर्देश दिए गए। इस मौके पर कई विभागीय पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें