Bounsi News: गुरुधाम में चल रहे बसंतोत्सव में की गयी दरिद्र नारायण की सेवा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित गुरुधाम में चल रहे वसंतोत्सव के तीसरे दिन रविवार  को कई प्रकार के धार्मिक आयोजन किए गए। देश के विभिन्न प्रांतों से आये गुरु भाई एवं गुरु बहनों के द्वारा किए जा रहे विभिन्न भजन कीर्तन धार्मिक कार्यक्रमों से गुरुधाम का माहौल पूरी तरह से आध्यात्मिक हो चुका है। आयोजन में बिहार बंगाल झारखण्ड उड़ीसा सहित अन्य जगहों से गुरु भाई बहन पहुंचे हैं। आश्रम में प्रातः से हो रहे मंगल आरती पाठ, मंगलाचरण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में सभी ने भाग लिया। पंडित देव नारायण शर्मा के द्वारा पूजन पाठ का कार्यक्रम मंदिर में कराया गया। दोपहर बाद बसंत उत्सव का मुख्य आकर्षण दरिद्र नारायण की सेवा गुरु भाईयों के द्वारा की गयी। दोपहर तीन बजे आश्रम में बने गुरु कुटीर से गुरुदेव की झांकी  निकाली गयी। छत्रप के नीचे पंखा झुलाते गुरुभाई व बहन  गुरुदेव का जयकारा लगाते 


निकले। गुरूजयकारे  के साथ झांकी वेद विद्यापीठ स्थित भोज स्थल तक झांकी गयी। जहां पर मौजूद  गुरुमहाराज की पौत्री बबली पाठक,  देवसेना चक्रवर्ती  सहित अन्य की उपस्थिति में  सभी श्रद्धालुओ को पंक्ति में बैठाकर पैकेट में प्रसाद दिया गया। वेद मंत्रोंच्चार के बीच कार्यक्रम आरंभ कराया गया।  इससे पूर्व  मंदिर में विशंभर मिश्र बागीश के द्वारा गीता का सस्वर पाठ किया गया।  आश्रम में  आए गुरुभाईयों ने गुरुवंदना की। शाम में आरती के बाद  भजन गायक दीपक कुमार द्वारा गुरु स्मरण पर भजन कीर्तन गाकर गुरुभाईयों ने गुरु को स्मरण  किया। विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजनों  से  गुरुधाम का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।  बनारस से आए उज्जवल तिवारी के नेतृत्व में गंगा महाआरती के टीम के द्वारा  महा आरती का आयोजन किया जा रहा है। गुरूधाम आश्रम कमेटि सचिव ऋषिकेष पांडेय, उत्सव कमेटी के सचिव शशि  शेखर त्रिवेदी,  शेषाद्री चक्रवर्ती, गंगाधर मिश्र, प्रमोद झुनझुनवाला, प्रोफेसर चंद्रशेखर त्रिवेदी, श्याम कुमार सिंह, राजीव पांडे  नंदन शर्मा सहित अन्य गुरूधाम उत्सव में मौजूद थे।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें