ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा द्वितीय से नवम तक के भैया- बहनों द्वारा विक्रमशिला विश्वविद्यालय का शैक्षिक परिभ्रमण किया गया। कुल 140 भैया-बहनों,12 आचार्य/ आचार्या 5 कर्मचारियों की संख्या में परिभ्रमण किया गया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय परिभ्रमण का मूल उद्देश्य यह था कि, भैया बहनों में इतिहास से जुड़ी हुई जानकारियों का समावेश हो। वे इतिहास में रुचि लें। भैया बहनों ने वहॉं के खनन स्थल तथा संग्रहालय को देखा। खनन से जो वस्तु निकाली गई है उसका
अध्ययन किया। वहां के सभी स्रोतों के बारे में भैया बहनों ने जानकारी ली। प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा के दिशा निर्देशन में परिभ्रमण हुआ। परिभ्रमण प्रमुख बासुकी प्रसाद साह, सह प्रमुख अंजनी कुमार, रानी मिश्रा तथा रुचि कुमारी के द्वारा भैया बहनों को विस्तृत जानकारी दी गई। भैया बहनों में सानवी,श्रेयसी,शिवम,श्रुति,ऋचा, श्रेयांश, मयंक, अमित,भव्या,रुचि पुष्कर,कमल, मानसी, पलक पूजा, मेघा,कुमकुम, ईला, आराध्या तथा आचार्यों में अमरकांत मिश्रा, दीपक कुमार, कुमार विकास, ललिता कुमारी, ब्रजेश कुमार देव, अंजनी कुमार,रतनलाल भारती, नंदलाल वैद्य उपस्थित थे। भैया-बहनों में काफी हर्षोल्लास का माहौल था।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें