Bounsi News: मृत्यु प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लाभुक प्रखंड कार्यालय का लगा रहे चक्कर

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में इन दिनों लाभुकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर पंचायत समिति की बैठक में भी समिति सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा आवाज उठाई गई थी। परंतु जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में क्यों विलंब हो रहा है। क्या दिक्कतें आ रही है। इसकी पड़ताल करना कोई आवश्यक नहीं समझता। बताया जाता है कि लाभुकों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नियमों का पता नहीं है। जिसकी वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ऐसे में कथित तौर पर पंचायतों में बिचौलिया का काम कर रहे लोगों के द्वारा पंचायत सचिवों के साथ-साथ कर्मियों पर गलत आरोप भी लगाने का काम किया जाता है। कागजातों के अभाव में विगत कई दिनों से 

झरना गांव निवासी रामदेव मंडल अपना जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि, पिछले वर्ष से ही वे लगातार जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए परेशान हैं। पिछले पंचायत सचिव के द्वारा नोटरी पब्लिक का शपथ पत्र मंगवाया गया था। जबकि नए पंचायत सचिव के द्वारा बताया जाता है कि, फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट का शपथ पत्र देने के बाद ही प्रमाण पत्र बन पाएगा। पोरांप गांव निवासी सिकंदर यादव सहित अन्य लोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि इस मामले में पंचायत सचिवों के द्वारा बताया गया कि, लोगों को अपने अपने कागजात दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही इन सभी का प्रमाण पत्र बना दिया जाएगा। बताया गया कि, 4 दिन पूर्व वरीय पदाधिकारियों के द्वारा बैठक कर इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें