ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के बडफेरा तेतरिया पंचायत अंतर्गत के तेतरिया गांव निवासी सुखदेव यादव को आपदा राहत कोष से शनिवार 25 फरवरी को चांदन सीओ प्रशांत संडे लेने ₹9800 का चेक प्रदान किया. जानकारी के अनुसार बीते दिन तेतरिया गांव निवासी पीड़ित किसान वासुदेव यादव के घर असामाजिक तत्वों द्वारा आग लग गई थी जिसे हजारों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया था। जिसकी जानकारी पर चांदन सीओ प्रशांत शांडिल्य ने पीड़ित किसान को सुइया
थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुर्व मुखिया भैरो मरीक आदि लोगों कि उपस्थिति में आपदा राहत कोष के तहत ₹9800 का चेक प्रदान किया गया। इस संबंध में चांदन सी ओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया अग्नि पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता के रूप में आपदा राहत कोष से ₹9800 का चेक प्रदान की गई है साथ ही आगे की कार्रवाई करते हुए पीड़ित को आपदा विभाग से जो भी राशि आवंटित किया जाएगा वो भी चैक के माध्यम से जल्द से जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें