ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक सप्ताह की तरह भूमि विवाद से संबंधित सुइया थाना परिसर में शनिवार 25 फरवरी को जनता दरबार शिविर आयोजित की गई। आयोजित शिविर में मुख्य रूप से चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य एवं थाना अध्यक्ष मनीष कुमार आदि पुलिस बल मौजूद थे. जनता दरबार शिविर में तीन नया मामला दर्ज किया गया। जिसमें एक रास्ता से संबंधित दुसरा नापी एवं तीसरा भयादि बटवारा से संबंधित मामले को दर्ज कर दस्तावेज
अवलोकन किया गया। वहीं भूमि विवाद से संबंधित रैयतों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज में त्रुटि देखते हुए,अगले शनिवार को साख सबूत प्रस्तुत करने को कहा गया। इसी क्रम में पुर्व के पेंडिंग दो रैयती मामले को गंभीरता पूर्वक जांच उपरांत फरियादियों को के बीच आपसी समझौता कर निष्पादित किया गया। मौके पर रैयत फरियादी के साथ पुर्व मुखिया भैरो मरीक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें