Rewari News : हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के कार्यशाला में गेट मीटिंग हुई

ग्राम समाचार न्यूज : हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के कार्यशाला में गेट मीटिंग हुई। जिसमें राज्य कमेटी के प्रधान अशोक खोखर, हरिकिशन, जगदीप, विजेंद्र, वीरेंद्र सिंहरो, अमित, देवेंद्र, बिट्टू, सतपाल, चिराग, अनिल भीलवाड़ा आदि राज्य कमेटी के प्रधान मौजूद रहे। जिन्होंने कर्मचारियों को संबोधित किया। जिसमें मुख्य मुद्दा निम्न प्रकार है । 



विषय:- कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लागू करवाने के लिए  12 मार्च को फरीदाबाद में परिवहन मंत्री आवास घेराव को सफल बनाने बारे।* 

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर लम्बित मांगों को लेकर 11 जनवरी को सांझा मोर्चा का मास डेप्यूटेशन प्रधान सचिव, परिवहन विभाग से मिल चुका है। सरकार व विभाग के उच्च अधिकारी रोडवेज कर्मचारीयों की मांगों के लिए गम्भीर नहीं है। इसलिए सांझा मोर्चा की करनाल में हुई बैठक के निर्णय अनुसार।

 सरकार की वादाखिलाफी को लेकर 12 मार्च को फरीदाबाद में परिवहन मंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।* आप सभी साथियों से अनुरोध है , डिपो में सांझा मोर्चा में शामिल यूनियनों के साथ योजना बनाकर उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाएं। 

       *मुख्य मांगें:-*

1. परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35400 किया जाए।

2.चालक,परिचालक निरीक्षक,उप निरीक्षक, कर्मशाला के कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती बारे क्रमांक 5066-93 A2/E3/ दिनांक 20/9/ 2022 को जारी आदेशों को वापस लिया जाए। क्रमांक 4071-86 A2/E4 दिनांक 3/2/1984 की हिदायतों अनुसार देय अर्जित अवकाश व सभी लाभ दिए जाएं।

3. नई पेंशन नीति को बंद करके पुरानी पेंशन नीति को लागू किया जाए।

4.लम्बे समय से लंबित लिपिकों/ टिकिट वरिफायर की प्रमोशन की अति शीघ्र की जाए। डिपो स्तर पर कार्यालय में सांख्यिकी सहायक, सहायक लेखाकार, जूनियर ऑडिटर के पदों से कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रमोशन का अनुभव 12 वर्ष की बजाए 5 वर्ष किया जाए।

5. ट्रांसपोर्ट रूल 1995 में संशोधन करके मुख्यालय व क्षेत्रीय डिपो में कार्यरत लिपिकों की सीनियरिटी एक की जाए।

6. विभाग के बेड़े में बढ़ती आबादी अनुसार 10000 सरकारी बसों को शामिल किया जाए ।

7. ऑनलाइन तबादला पॉलिसी लागू करने से पहले आपसी स्थानांतरण तबादले  खोले जाए।

8.1992 से 2003 के मध्य लगे सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए ।

9. हरियाणा रोजगार कौशल निगम को भंग किया जाए। सभी प्रकार के रिक्त पदों पर पक्की भर्ती की जाए।

10. सभी कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर की जाए।

11. वर्ष 2016 में सभी प्रकिया पूर्ण उपरांत भर्ती किये गए चालकों को पक्का किया जाए। दादरी डिपो में पार्ट-2 के तहत लगे 52 हेल्परों को पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए।

12. चालकों को अड्डा इंचार्ज का नया पद सृजित करके प्रमोशन की जाए।

13. विभाग में जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को 5000 रुपए जोखिम भत्ता दिया जाए।

14. कर्मशाला व स्टोर  के वंचित कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान दिया जाए। 

15. आरक्षित श्रेणी के कर्मचारियों को प्रमोशन में रोस्टर प्रणाली लागू कर बैकलॉग पूरा किया जाए।

16. डिपो स्तर पर कार्यालयों की काम की अधिकता देखते हुए हर ब्रांच में सहायक के नए पद बढ़ाएं जाएं व डिपो में कम से कम 4 जूनियर ऑडिटर के पद बढ़ाए जाएं तथा नॉर्म 0.04 से बढ़ाकर 0.05 किया जाय।

17. कर्मशाला में वर्षों से खाली पड़े रिक्त पदों पर भर्ती की जाए, कर्मशाला में 2018 में लगे ग्रुप D व अन्य कर्मचारियों की प्रमोशन की जाए। कर्मशाला के सुपरवाइजर की प्रमोशन हेड से SSI के लिए सभी ट्रेड हैड को जोड़ा जाए।

18.एक्स ग्रेशिया नीति में लगाई गई शर्तो को हटाया जाए।

19. एचआरईसी गुड़गांव के लिए सरकार विषेश बजट का प्रावधान करें। ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाई जाए, आवश्यकतानुसार एच आर ई सी में स्थाई भर्ती की जाए, HREC कर्मचारियों को हरियाणा रोडवेज का अभिन्न अंग मानते हुए रोडवेज कर्मचारियों की तरह सभी लाभ दिया जाए।

20. विभाग में कार्यरत वाशिंग ब्वाय व सफाई कर्मचारीयों की कर्मशाला में तकनीकी रिक्त पदों पर प्रमोशन की जाए।प्लम्बर,बोरर, ग्लास कटर, सफाई कर्मचारी,वासिंग ब्वायं सहित सभी पदों पर हैड के पद सृजित कर प्रमोशन की जाए।

21. हरियाणा सरकार की अधिसूचना अनुसार किराया राउंड फिगर में किया जाए। 

22. मुख्यालय द्वारा जारी सभी प्रकार के आदेशों को सभी डिपो में एक समान लागू किया जाए ।

23. वर्दी, जूते एवं कर्मशाला कर्मचारियों का रात्रि भत्ता सहित अन्य भत्तों में महंगाई अनुसार बढ़ोतरी की जाए।

24. वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कर्मचारियों के वेतनमान में अंतर दूर किया जाए।

25. विभाग के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों की भांति एक माह के वेतन के समान बोनस दिया जाएं। पांच वर्ष के बकाया बोनस का भूगतान शिघ्र किया जाए।

26. ट्रांसपोर्ट एक्ट 1961अनुसार 8 घंटे की ड्यूटी ली जाए, 8 घण्टे से ज्यादा ड्यूटी का ओवरटाइम दिया जाए।

27. सभी प्रकार की बीमारियों के लिए मैडिकल कैशलेश सुविधा दी जाए।

28. विभाग में कार्यरत सभी कैटेगिरी के कर्मचारियों की प्रमोशन तय समय मे की जाए।

29. नारनोल डिपो नेताओ की उत्पीड़न कारवाही वापिस लेकर किए गए तबादले रद्द किए जाए।

30. विभाग के रिटायर्ड कर्मचारियों की फ्री यात्रा सुविधा पहले की तरह रखी जाए व रिटायर्ड कर्मचारी पति पत्नी का सयुक्त पहचान पत्र बनाया जाए।

31. 2018 की हड़ताल में शामिल कुछ कर्मचारियों का हड़ताल समय को  बिना वेतन आंका गया था।उस समय को दे अवकाश में परिवर्तन करके वेतन दिया जाए।

इस मौके पर रेवाड़ी डिपो के सभी यूनियन के प्रधान राजपाल यादव, सवि यादव, संजय यादव, प्रवीण यादव, यशपाल यादव, प्रवीण  यादव, राजेंद्र टिकला, पवन कुमार, जितेंद्र यादव, नरेश यादव, रविंद्र झाडोदा, नवीन झाडोदा, महेंद्र सिंह, रवि यादव, नवीन यादव आदि सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें