ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। इन दिनों राज्य में प्रति दिन आपराधिक घटनाएं देखने को मिल रही है। वहीं पुलिस भी इन आपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी क्रम में जिले के अमरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। ताजा मामला बांका के अमरपुर शहर के दिग्घी पोखर गांव के समीप का है। जहां थानाध्यक्ष विनोद कुमार तथा केस के अनुसंधान कर्ता दारोगा खुर्शीद आलम के द्वारा थाने में दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतुस के साथ खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त दिग्घी पोखर गांव निवासी राकेश यादव बताया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने
बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाने में जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें अभियुक्त फरार चल रहा था। शुक्रवार को सुचना मिली कि अभियुक्त रेफरल अस्पताल के समीप अवस्थित दुकानदारों को देशी कट्टा दिखाकर रंगदारी की मांग कर रहा है। सुचना मिलते ही अस्पताल के समीप छापेमारी अभियान चलाया गया। वहीं पुलिस वाहन को देख अभियुक्त भागने लगा जिसे अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुका है। अभियुक्त का अन्य थानों से भी आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ की जा रही है।कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें