ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय लड़की की बरामदगी पुलिस ने की है। इसके साथ साथ लड़की के प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत बौंसी थाना में दर्ज कराई थी। आवेदन में बौसी थाना क्षेत्र के मदारी गांव के
विक्की कुमार को नामजद किया गया था। पुलिस को सूचना मिली की मदारी गांव में बिक्की कुमार मौजूद है। जिसके बाद छापेमारी कर विक्की कुमार पिता सकूल मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि युवक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि युवती को भी बरामद कर उसका मेडिकल जांच के साथ अन्य कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें