ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड कार्याालय स्थित आरटीपीएस केन्द्र का अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया। अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण प्रतिभा कुमारी ने आरटीपीएस काउंटर पर मौजूद कर्मियों व पदाधिकारियों से सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त की।
लोक सेवा से संबंधित स्कीम का लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली। वहीं जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन आ रहा है या नहीं। रिजेक्सन का केस सहित कई अन्य प्रकार की जानकारी प्राप्त की। वहीं मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार व अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें