ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहली बार मंदार क्षेत्र में आज आगमन होगा। उनके स्वागत के लिए मंदार क्षेत्र में जगह-जगह तैयारियां की गई है। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुमन सौरभ मौर्य ने बताया कि मंदार पर्वत में भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद
भगवान मधुसूदन मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम है। इसके बाद गांधी चौक से संथाल नृत्य के विशेष दल के द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा गाजे-बाजे के साथ मंदारिन में पहुंचकर वहां पर नागरिक अभिनंदन होगा जहां पर सवा क्विंटल शुद्ध घी का लड्डू रखा गया है। जिससे उनका तौला जाएगा और उनका सम्मान किया जाएगा। वहीं इसके बाद गुरुधाम में पूजन का कार्यक्रम होगा वही प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर पूरे मंदार क्षेत्र में भाजपा के झंडे एवं बैनर पोस्टर लगाए गए हैं।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें