ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। नवविवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। ताजा मामला बौंसी थाना क्षेत्र के फागा गांव का बताया जाता है। हालांकि फांसी लगाने का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के फागा गांव में एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता चूल्हाय झा ने बताया कि 5 मई को पुत्री आशा कुमारी की शादी बड़ी
धूमधाम से कराया था। शादी से हमारी पुत्री काफी खुश थी। 8 मई को अपने पति के साथ शादी की रस्म अदा करने मायके आई थी। गुरुवार सुबह सभी लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी ऐसी घटना की जानकारी परिजनों को हुई। जानकारी मिलते ही बंधुआकुरावा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच में जुटी है।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें