ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बुधवार 10 मई को प्रखंड विकास पदाधिकारी चांदन एवं आवास पर्यवेक्षक चांदन द्वारा सयुंक्त रूप से मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना अंतर्गत निम्न अपूर्ण आवास लाभुको यथा मसूदी तुरी ,इंद्रदेव तुरी, किसुन मुर्मू,चुनेसर मरांडी, हेमलाल सोरेन नरेश तुरी आदि का भौतिक सत्यापन किया गया , सत्यापन के दौरान उपरोक्त सभी लाभुको को 50,000 रुपया की सहायता राशि छत ढलाई
हेतु दिए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने उपरोक्त सभी नामजद आवास लाभुकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि वितीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 के अपूर्ण आवास के लाभार्थी हैं एक सप्ताह के अंदर पूर्ण नही किये जाने की स्थिति मेंं उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी जाएगी।विदित हो कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अधिकार सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को विभाग द्वारा दे दिया गया है।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें