ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में कार्यरत एवं पदस्थापित ("आशा") मैनेजमेंट पदाधिकारी बीसीएम संजय कुमार सिंह एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भैरोगंज में पदस्थापित सीएचओ चिकित्सक डां जयकिशोर कुमार को चांदन अस्पताल में योगदान के बाद से लगातार गैर संचारी रोग में उत्कृष्ट काम करने के कारण ऊर्जा ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर पटना में 12 मई शुक्रवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा प्रथम पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया। इनके सम्मान पर अस्पताल के अन्य चिकित्सक औऱ कर्मी ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी
जाहिर किया है। साथ ही साथ इस तरह के पहली बार चांदन अस्पताल कर्मी को स्वस्थ्य मंत्री द्वारा सम्मानित करने पर चांदन अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एके सिंहा ने भी डां जयकिशोर एवं बीसीएम संजय कुमार सिंह बधाई देते हुए डॉ जय किशोर के प्रति माना कि ऐसा चिकित्सक बहुत कम ही होते हैं। जिसका मुख्य काम जनता की सेवा करना ही है। उन्होंने पूरे कोरोना काल में बांका में वैसे जगहों पर ड्यूटी किया, जहां पूरे जिले के कोरोना कर्मी को रखा जाता था।वे उनकी देखभाल करने और जांच करने में कभी पीछे नही रहे। इस प्रथम पुरस्कार पाने पर चांदन प्रमुख रवीश कुमार पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव मुखिया अनिल कुमार सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों ने सराहना करते उन्हें बधाई दिया।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें