ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड मुख्यालय स्थित देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग के चांदन बस स्टैंड अवस्थित राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव के उपरी तल्ला मकान में प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित की गई । इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, एवं कटोरिया के पूर्व राजद विधायिका सह एसटी के राज्यस्तरीय सदस्य स्वीटी सीमा हेम्ब्रम व बेलहर के पूर्व विधायक रामदेव यादव ने सर्वप्रथम बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एंव दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा साहब एक बहुत बड़े विद्वान और महान विधिवेत्ता थे। हमारा सम्पूर्ण भारत बाबा साहेब द्वारा बनाये गये संविधान के आधार पर चल रहा है। उनके द्वारा बनाये गये इस संविधान पर आज देश के
लाखों करोड़ों लोगों को गर्व है। बाबा साहब गरीब, मजदूर, दबे कुचले और महादलितों के मसीहा थे। वे जाति,धर्म से ऊपर रह कर सभी का उत्थान चाहते है। उन्होंने देश उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए और समाज मे सभी लोगों को आपसी सद्भावना और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राजद बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान के राह पर चल रही है। बता दें कि राजद के यूवा नेता सह बिहार राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर बिहार के 534 प्रखंडों में अम्बेडकर परिचर्चा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बाबा साहब के कृत्यों और उनके द्वारा स्थापित नीति और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, कटोरिया विधानसभा के पूर्व विधायिका स्वीटी सीमा हेमब्रम, प्रखंड महासचिव आशुतोष कृपा मूर्ति, रजौन जिप सदस्य सुमन पासवान,चांदन के पूर्व प्रमुख पलटन यादव, पूर्व जिला पार्षद मिठन यादव, दक्षिणी बारने पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश यादव ,राजद के प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद यादव, गौरीपुर पंचायत के पंचायत समिति गोविन्द यादव, बिनोद यादव, के अलावा दर्जनों राजद के युवा समर्थक मौजूद थे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें