ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड के बरफेडा तेतरिया पंचायत के बेहरबारी गांव में सोमवार को बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा जनता दरबार का आयोजित कर लोगों का जन समस्या सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर लोगों ने विधायक मनोज यादव को स्थानीय लोगों ने गर्म जोशी से स्वागत करते हुए फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात विधायक ने जनता को एक एक कर समस्या जाननी चाही जिसपर ग्रामीणों ने सबसे अधिक बिजली,पानी सड़क और जमीन संबंधित समस्या बताया, साथ ही साथ
जनवितरण प्रणाली से कम राशन देना,राशन कार्ड,पेंशन इत्यादि की समस्या से अवगत कराया। जिसपर विधायक मनोज यादव ने आम लोगों के सामने ही कुछ सम्बंधित पदाधिकारियों से बात कर ग्रामीण समस्या के निदान करने को कहा। साथ ही जल्द से जल्द पानी बिजली औऱ सड़क सहित अन्य समस्या के निपटारे का भी आश्वासान दिया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य महेंद्र यादव,मुखिया बाल किशोर मरांडी,सरपंच हेमलाल मरांडी, पूर्वी कटसकरा पंचायत के पूर्व मुखिया भेरो मरीक, उप मुखिया जे पी यादव,नबाब अंसारी,विनोद यादव,तारनी यादव, सियाराम यादव सहित दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि के अलावा ग्रामीण मौजूद थे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें