ग्राम समाचार,कटोरिया,बांका। प्रखंड अंतर्गत बाघमारी गांव में किसानों को धान की खेती संबंधित जानकारी दी गयी। डेल्टा एग्रीजेनेटिक्स प्रा०ली० के अधिकारी
चंदन कुमार एवं सुमित कुमार द्वारा किसानों को अच्छी धान बीज के बारे मेंं विस्तृत जानकारी दिए। साथ ही अच्छी पैदावार कैसे हो इसकी भी जानकारी किसानों को दी गई। इस मौके पर प्राण मोहन सिंह, राजेन्द्र सिंह, राम विलाश सिंह, वासुदेव सिंह, सिकन्दर सिंह, सुभाष सिंह, योगेन्द्र प्र० सिंह, विपिन सिंह आदि मौजूद थे।उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें