Rewari News : बाल भवन में वर्ल्ड मेंसुरेशन हाइजीन डे मनाया गया

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में मनाया गया मैनसुरेशन हाइजीन डे। पीरियड्स के प्रति महिलाओं को हाइजीन, साफ सफाई, इंफेक्शन के प्रति झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली  महिलाओं को किया जागरूक। मिशन लाल रंग के तत्वाधान में टीम वी ने किया कार्यक्रम का आयोजन। टीम वी की फाउंडर मेंबर अनुराधा भी रही मौजूद। कार्यक्रम में पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव पहुंचे। संसद द्वारा अच्छा कार्य करने पर बधाई दी। महिलाओं और लड़कियों को सेनेटरी पैड वितरित किए। कार्यक्रम की आयोजक डॉ कविता गुप्ता ने कहा समय से पहले बालिकाओं में हो रही महीने की शुरुआत।



रेवाड़ी में मिशन लाल रंग के तत्वाधान में आज बाल भवन में टीम वी द्वारा मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर गंगा सहाय हॉस्पिटल की निर्देशिका डॉ कविता गुप्ता ने किशोरियों तथा झुग्गी झोपड़ियों की महिलाओं को आज के दिन के बारे में बताया गया। डॉ कविता ने कहा कि पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे एक महिला हर महीने गुजरती है। महिलाओं के लिए इसे एक बेहद जरूरी माना जाता है, हालांकि इस दौरान उन्हें कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि साफ-सफाई की कमी की वजह से कई बार कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस यानी ‘वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे’ मनाया जाता है। कार्यक्रम में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद यादव बी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और संस्था द्वारा की जा रही पहल की सराहना करते हुए महिलाओं और लड़कियों को सेनेटरी पैड वितरित किए।



कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न भ्रांतियों को दूर करना था। जिसमे मासिक धर्म को लेकर आज भी कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है। साथ ही इसे लेकर कई लोग आज भी रूढ़िवादी सोच का शिकार है। इसके अलावा गांव ही नहीं शहरों में भी कई महिलाएं ऐसी हैं, जो पीरियड से जुड़ी जरूरी चीजों के बारे में अनजान है। ऐसे में पीरियड्स को लेकर जरा सी सर्वाइकल कैंसर या योनि संक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं की वजह बनती है। ऐसे में महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का ख्याल रखने के मकसद से हर साल मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है इस दिन का मुख्य उद्देश्य पीरियड से जुड़ी अहम जानकारी लोगों तक पहुंचाना है, ताकि महिलाएं किसी भी बीमारी का शिकार होने से बचे। इस दिन को मनाने की शुरुआत सबसे पहले साल 2014 में हुई थी। जर्मन की एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन डब्ल्यूएएसएच यूनाइटेड द्वारा वर्ल्ड मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे मनाने की शुरुआत की गई थी। साल 2014 के बाद से हर साल 28 मई को सेलिब्रेट किया जा रहा है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

ग्राम विकास समिति