रविवार को भाजपा बेरली मंडल कार्यकारिणी बैठक मंडल अध्य्क्ष दयानंद सोनू की अध्य्क्षता में आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मंडल के पालक सिंघराम महलावत मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंघराम महलावत ने कहा कि पार्टी गांव गांव में जाकर लोगो को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है।
सरकार की गतिविधियों पर सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मंडल प्रभारी अमित यादव, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक रामकंवार यादव, मंडल महामंत्री राममेहर यादव, श्रीकृष्ण यादव, सुमेर सिंह यादव, श्रीमती सरोज यादव, सुरेंद्र माडिया पाषर्द, सुरेंद्र सिंह, रतन सिंह यादव,अभय सिंह प्रधान, अजीत सिंह बालधन, दीपक कुमार यादव, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह यादव, मास्टर रमेश यादव, मास्टर रामपाल सिंह यादव, विकास यादव अधिवक्ता, जंगशेर यादव, राहुल शर्मा, पूर्व सरपंच पति देवेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच जयभगवान शर्मा एवं सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें