आम आदमी पार्टी लोकसभा गुरुग्राम एवम लोकसभा रोहतक के अध्यक्षों द्वारा क्रमश रेवाड़ी और कोसली में कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई।
आम आदमी पार्टी लोकसभा गुरुग्राम के अध्यक्ष मुकेश डागर की अध्यक्षता में पार्टी के रेवाड़ी कार्यालय में जिला रेवाड़ी संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में रेवाड़ी जिले से जिला अध्यक्ष मदन सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष मेहंदिया, कोषाध्यक्ष सुभाष सोलंकी, युवा अध्यक्ष अभिषेक झांब, एक्स सर्विस विंग जिला अध्यक्ष संतोष यादव ,महिला अध्यक्ष रेखा दहिया, लीगल सेल अध्यक्ष जगत निनानिया, महिला विंग महाससिव राखी चौधरी, ओमप्रकाश गुप्ता, डा रविंद्र सिंह, सचिन, संजय शर्मा, सुभाष अग्रवाल, संजय रोहिला, डा मुकेश निंबल, नरेश चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर ने सभी उपस्थित सदस्यों को एक जुट होकर आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए आह्वान किया तथा आठ जून को कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की बात कही।
इसी तरह से आम आदमी पार्टी कोसली कार्यालय में रोहतक लोकसभा उपाध्यक्ष एडवोकेट महेश शर्मा, रविंद्र जाखड़ एवम कुलदीप शर्मा की अगुवाई में कोसली के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ की बैठक ली। जिसमे कोसली विधानसभा क्षेत्र के सभी सदस्य उपस्थित रहे। एक्स एम्प्लॉय जिलाअध्यक्ष साहिब राम, डा अनिल यादव, चंदर प्रकाश, कुलदीप भारद्वाज, विजय भार्गव, हितेश बाबेपुर, नरेंद्र दखोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एडवोकेट महेश शर्मा ने आठ जून को कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओ को रैली में शामिल होने के लिए आह्वान किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें