ग्राम समाचार न्यूज : दिल्ली सरकार बनाम एलजी केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऐतिहासिक फ़ैसला सुनाए जाने से पूरे देश के कार्यकर्ताओ के साथ साथ रेवाड़ी में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले मे असल में दिल्ली सरकार में केजरीवाल अर्थात मुख्यमंत्री को ही बॉस माना है। अफसरों की ट्रान्सफर और पोस्टिंग का अधिकार चुनी हुई सरकार के पास ही रहेगा। आज केन्द्र सरकार का पिछले दरवाज़े से एल.जी के माध्यम से दिल्ली सरकार चलाने के मंसूबे पर सुप्रीम कोर्ट ने पानी फेर दिया। अब दिल्ली के विकास कार्यों को और भी तेज़ गति से किया जा सकेगा। पिछले कई सालों से केन्द्र सरकार के इशारों पर एलजी दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र सहित अनेक क्षेत्रों में किए जा रहे विश्वस्तरीय सुधारो में अड़चन पैदा कर रहे थे। जिसका खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा था। इस फ़ैसले से लोकतन्त्र और मज़बूत होगा। और यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के संघर्ष की जीत है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें