Banka News: अनूप एवं पृथ्वी के अगुवाई में खेलेगा बांका (जिला)

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। सचिव मोनू रंजन ने बताया की आज दिनांक 02/06/2023 को बांका जिला का प्रतिनिधित्व अनूप कुमार एवं पृथ्वी कुमार करेंगे 89 वां राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा जो पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में दिनांक 3, 4 एवम 5 को होने जा रहा है। जिसमे भाग लेने के लिए अंडर 14,16,18 (गर्ल्स ऐंड बॉयज), अंडर 20,23 (मेन एंड वूमेन) दोनों ही भाग लें रहे हैं।मोनू रंजन ने बताया कि इन सभी बच्चों का चयन दिनांक 20/05/2023और 21/05/2023 तारीख तक जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आर एम  के बांका में किया गया था। जिसका सूची इस प्रकार से है।

(अंडर 14) नाम: पुरुषोत्तम कुमार, शिवम कुमार, रजनीश कुमार, रवि कुमार यादव,sunny कुमार, राहुल कुमार, करण कुमार, अंकित कुमार,नाजुक कुमारी, ज्योति किरण बासुकी, नैंसी प्रिया, अंजली मरांडी ,प्रियंका मरांडी ,पुष्पा

 हेंब्रम।


(अंडर 16) नाम: एमडी अफरोज अंसारी, सोनू टुडू, हिमांशी कुमार, अमित कुमार ,प्रीतम कुमार ,राहुल कुमार, राजू कुमार, अजय सोरेन ,राहुल कुमार, गुलशन कुमार ,सोनू कुमार, मोहित आनंद , कुमोद कुमार, सन्नि कापरी, हेमंत कुमार ,प्रियम राज ,अयान राज ,अंकित कुमार।


(अंडर 18)नाम: नयन कुमार झा, मयंक कुमार झा, मोनू कुमार, अनूप कुमार, ऋषभ कुमार, मोनू कुमार ,रजनीश कुमार, हरिवेश कुमार ,देव झा, काजल कुमारी।


(अंडर 20) नाम: शिवम कुमार यादव, नीतीश कुमार ,प्रदीप कुमार , करण कुमार सिंह सुमन कुमार यादव।


(अंडर 23) नाम: मिथुन कुमार, जीवेश कुमा,र नितेश कुमार, पृथ्वी कुमार, नितेश कुमार यादव, चिंटू कुमार, लव कुमार और इंद्राणी कुमारी मेघा कुमारी।


सचिव मोनू रंजन ने बताया कि, बांका जिला में खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। कमी है तो बस तराशने की मोनू रंजन सर का मुख्य उद्देश्य है बांका जिला  के बच्चे को ओलंपिक जैसे खेल में खिलाड़ियों का चयन करना। अध्यक्ष देवाशीष कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और बच्चो को मोटिवेट किया जिससे बच्चों में काफी उत्साह आया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बोला कि, यह बहुत अनोखा पल है। सभी खिलाड़ियों के लिए एवं शिक्षकों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी( बौंसी) मोहम्मद इशा में बताया कि, मोनु रंजन बहुत अच्छे शारीरिक शिक्षक हैं। जो अपने स्कूल के कार्य को समाप्त करने के बाद वह गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को सुबह एवं शाम निशुल्क प्रशिक्षण देकर समाज को समाज के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा और वह बच्चे शारीरिक प्रशिक्षण में निपूर्ण होकर सभी प्रकार की भर्ती जैसे फौजी, बिहार पुलिस, दरोगा बनाकर अपने परिवार समाज एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे जिला अधिकारी अंशुल कुमार ने  बच्चों को शुभकामनाएं दी। जिससे बांका जिला के खिलाड़ियों में बहुत उत्साह बढ़ा है। जिससे बच्चों को बहुत लाभ मिलेगा। जिला खेल प्राधिकारी बब्बन कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिया एवं कहा कि, मेडल लेकर ही आना है। बांका जेल अधिकारी सुजीत कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं कहा कि समय-समय पर शारीरिक प्रशिक्षण करते रहना चाहिए। अपर समरता स्वाति यादव ने सभी खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं कहा कि दिल से खेलो मिलकर जीतो और बांका का नाम रोशन करो।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

ग्राम विकास समिति