ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। अमरपुर थाना क्षेत्र के भरको गांव में गुरुवार की देर शाम ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के सियाराम चौधरी के पुत्र निरंजन कुमार चौधरी (40) गुरुवार को मवेशी चराने खेतों की ओर गए थे। शाम होते ही तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। हवा एवं बारिश से बचने के लिए मृतक खेत के बगल पेड़ के नीचे छिप गया। इसी दौरान ठनका गिरने से चपेट में आ गया। तथा उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब देर
शाम को सभी मवेशी खुद अपने घर लौट आए। सभी परिजनों ने मृतक निरंजन के वापस नहीं लौटने पर घर के लोग उन्हें खोजने निकले। करीब एक बजे रात में उनका शव वनवर्षा बहियार में एक डांड के समीप मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात ही परिजनों ने शव को उठा कर घर लाया। घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया दिवाकर झा मृतक के घर पहुंचे तथा पुलिस को घटना की सूचना दी। शुक्रवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची तथा शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मुखिया ने अधिकारियों से मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें