ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बांका जिले की अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गढ़ैल गांव में आपसी विवाद को लेकर एक वृद्ध को कुल्हाड़ी से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया।गंभीर स्थिति में परिजनो के द्वारा जख्मी सदानंद मंडल (58) वर्ष को उपचार के लिए अमरपुर के रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ज्योति भारती ने जख्मी वृद्ध का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में ईलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सुचना मिलते ही मृतक की पत्नी पुसा देवी समेत अन्य परिजनो का रो -रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पुत्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके पिता गड़ासे में धार कराने गांव में अवस्थित दुकान पर गया था। तभी दुकान पर पुर्व से मौजुद गांव के ही बिलास मंडल जबरन उनके पिता
को कुल्हाड़ी से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया। गांव के सरपंच पति सुरेन्द्र शर्मा, फूलो शर्मा आदी ने बताया कि मृतक काफी मृदुल स्वभाव का व्यक्ति था। खेतीबाड़ी कर मृतक अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता आ रहा था। मृतक को चार पुत्र एवं दो पुत्री है। जिसमें वशिष्ठ मंडल, मृत्युंजय मंडल, त्रिपुरारी मंडल अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाते थे। जबकि मृतक का छोटा पुत्र रिषि मंडल एवं पुत्री कविता कुमारी गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करती है। मृतक अपने जीवन काल के दौरान एक पुत्री सरिता कुमारी का विवाह कर चुके थे। ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग किया है। उधर दुसरी तरफ थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही किया जायेगा।।कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें