ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के पीलुआ गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी की मृत्यु पर शनिवार को बौंसी पुलिस के द्वारा सशस्त्र सलामी दी गई। इसके पूर्व उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे से ढाका गया। विदित हो कि गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी विशेश्वर महतो का बीमारी की अवस्था में शुक्रवार को इंतकाल हो गया था। शनिवार को अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता की उपस्थिति में बौंसी थाना के एसआई अनिरुद्ध कुमार और सशस्त्र पुलिस बलों
के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी को शोक सलामी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मात्र एक जीवित स्वतंत्रता सेनानी बाबूलाल मंडल ने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी के द्वारा आजादी की लड़ाई में दिए गए अहम योगदान को याद किया। साथ ही उनके अनुभव को ग्रामीणों के साथ साझा किया गया। अंचलाधिकारी के साथ-साथ एसआई, अंगारु जबड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल्ल चंद्र यादव सहित अन्य ने स्वतंत्रता सेनानी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर भारी संख्या में गणमान्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें