ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार की है। मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर के असरगंज निवासी 38 वर्षीय रणधीर साह बौंसी निवासी उमा साह के द्वितीय पुत्र करण की शादी में शामिल होने आए थे। बताया जाता है कि करण उनका साला है। शुक्रवार की रात साला की बारात कुशवाहा गांव के कपिल साह के घर गई थी। देर रात अपने साढ़ू के पुत्र अचारज निवासी संजय साह के 23 वर्षीय पुत्र अतुल कुमार के साथ महाराणा समीप एक ढाबा में खाना खाने के लिए गए थे। बताया जाता है कि, वापस लौटने के क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार होने के साथ ही पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक के द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गई। जिसके बाद उक्त मोटरसाइकिल सवार दोनों सड़क किनारे गिर पड़े। हालांकि हेलमेट पहने हुए
अतुल को सर में चोट नहीं लगी। जिसकी वजह से उसकी जान बच पाई। साथ ही असरगंज निवासी के सर पर गंभीर चोट लगी। आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए बाराहाट अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि, रास्ते में ही असरगंज निवासी की मृत्यु हो गई। उधर घटना के बाद तेज रफ्तार ट्रक मौके से फरार होने में सफल रहा। बताया जाता है कि, रविवार को रिसेप्शन का कार्यक्रम था। लेकिन शुक्रवार की रात की घटना की वजह से रिसेप्शन के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। दूसरी ओर शादी के बाद लड़की की विदाई भी नहीं की जा सकी है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें