करनाल में आम आदमी पार्टी रेवाड़ी जिले के पदाधिकारियों को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डा संदीप पाठक ने पद, प्रतिष्ठा एवम निष्ठा पूर्वक कार्य वहन करने की शपथ दिलाई।
हरियाणा प्रदेश संगठन की नव निर्मित पदाधिकारियों की टीम को करनाल के डा मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित किए गए शपथ ग्रहण समारोह में रेवाड़ी जिले के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष मदनसिंह,जिला उपाध्यक्ष सुभाष मेहंदिया,जिला कोषाध्यक्ष सुभाष सोलंकी, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक झांब, महिला विंग जिला अध्यक्ष रेखा दहिया,लीगल सेल जिला अध्यक्ष जगत निनानिया,डाक्टर विंग जिला अध्यक्ष डा रविंदर भड़ालिया,एक्स सर्विस मैन विंग जिला अध्यक्ष कमांडेंट संतोष यादव,एक्स एम्प्लॉय विंग जिला अध्यक्ष साहिब राम,जिला अध्यापक विंग अध्यक्ष डा. अनिल यादव,जिला किसान विंग अध्यक्ष मनोज शर्मा, विजय कुमार रिंकू जिला युवा उपाध्यक्ष, महेंद्र एवम एडवोकेट मुकेश शर्मा जिला सह सचिव, एडवोकेट राखी चौधरी महिला जिला महासचिव, मनोज ढिल्लो प्रदेश युवा सह सचिव, मोहित इंदौरा जिला युवा सहसचिव, कुलदीप शर्मा को रोहतक लोकसभा उपाध्यक्ष एवम कुलदीप सिंह यादव को रेवाड़ी जिला आफिस इंचार्ज के पदो की शपथ ग्रहण करवाई।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा सुशील गुप्ता जी ने उपस्थित हरियाणा प्रदेश के समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओ से दिल्ली पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एवम ओलंपिक पदक विजेताओ महिला एवम पुरुष पहलवान खिलाड़ियों पर बर्बरतापूर्वक किए लाठी चार्ज कर उनके विरुद्ध दायर किए गए मुकदमों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पास किया।साथ ही डा सुशील गुप्ता ने 8 जून को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरी वाल जी की जींद में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को पहुंचने का आह्वान किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें