Rewari News : भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई

रेवाड़ी के सभी बूथो पर श्यामा प्रसाद की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया याद। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा श्यामा प्रसाद ने मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। देश के सच्चे सपूत थे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी। विधायक ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर योजनाएं और उपलब्धियां गिनाई तथा कार्यक्रमों के बारे में बताया।



भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि आज बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा जिला कार्यालय पर  जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान के नेतृत्व में तथा कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव  की मौजूदगी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर् उन्हे सभी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित् कर उन्हे याद किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि श्यामा प्रसाद ने मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। देशहित में अनेक कार्य किए जिन्हें भुलाना संभव नहीं है। हम सभी को उनके जीवन तथा उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देशहित होता है। भाजपा की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर विधायक ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने बताया कि रेवाड़ी के सभी मंडल के सभी  बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान ने बातया कि डॉ. मुखर्जी ने सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की और दो निशान, दो विधान और दो संविधान का खुला विरोध किया। कश्मीर समस्या को लेकर बड़े संघर्ष की शुरूआत की। उन्होने बताया कि तत्कालिक कांग्रेस सरकार के कुचक्र के कारण डॉ. मुखर्जी जेल गए और जेल में ही संदिग्ध हालत में मां भारती की सेवा में अपना जीवन बलिदान किया वास्तव में डॉ. मुखर्जी देश के सच्चे सपूत थे। 



कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल, जिला महामंत्री अशोक मुदगील,  वाईस चेयरमैन श्याम चुघ्, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा बलजीत यादव, पूर्व महामंत्री रामोतार कतोपुरी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी, मंडल प्रभारी विजय प्रधान, पूर्व  मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, दीपक मंगला, प्रकोष्ठ संयोजक हंसराज, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक बिजेंद्र डहीना, आईटी सह प्रमुख गोल्डी चौहान, मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा राजबीर पटेल, मंडल उपाध्यक्ष महेश स्वामी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक पार्षद कुसुमलता, शैलेन्द्र चंदेल सहित  सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें