आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांढा की कोसली विधानसभा के बैरमपुर गांव में पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन हुआ।
कोसली विधानसभा के बैरमपुर गांव में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ । इस बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मुख्य अतिथि थे।पार्टी के जिला अध्यक्ष मदन सिंह ने आगंतुक मेहमानों वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांढा, युवा प्रदेश अध्यक्ष डा मनीष यादव, प्रदेश सचिव अनिल रंगा एवम रोहतक लोकसभा उपाध्यक्ष ऐडवोकेट महेश शर्मा का माल्यार्पण के साथ साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने रेवाड़ी जिले के कार्यकर्ताओ को आह्वान करते हुए कहा कि सभी नव मनोनित पधाधिकारियो को पार्टी से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर जिले में पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास प्रारंभ कर देना चाहिए ताकि 2024 के चुनावो में दक्षिण हरियाणा में भी पार्टी का परचम लहराया जा सके तथा प्रदेश की भर्ष्ट सरकार को अपदस्थ किया जा सके।
इस अवसर पर पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष डा मनीष यादव, प्रदेश सचिव अनिल रंगा तथा रोहतक लोकसभा उपाध्यक्ष एडवोकेट महेश शर्मा ने भी पार्टी की दिल्ली मॉडल की नीतियों विवरण देते हुए उन नीतियों की तर्ज पर काम प्रारंभ किए जाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मदन सिंह के साथ एजुकेशन विंग जिला प्रधान डा अनिल यादव,एक्स सर्विस मैन विंग जिला अध्यक्ष कमांडेंट संतोष यादव,एक्स एम्प्लॉय विंग अध्यक्ष साहिबराम ,युवा सह सचिव मोहित इंदौरा एवम सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मदन सिंह ने सभी मेहमानों एवम उपस्थित जन समूह का आभार व्यक्त किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें