Banka News: एसकेपी में 74 वें वन महोत्सव में चित्रांकन प्रतियोगिता में पूर्णिमा प्रणव प्रथम, पटना से आए प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया पुरस्कृत

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। सरकार पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा एसकेपी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय बांका बिहार में 74 वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें  वन विभाग के राज्यस्तरीय वरिष्ठ अधिकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार ,जिलाअधिकारी बांका अंशुल कुमार,वन प्रमंडलीय पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह,रेंज ऑफिसर सरोज कुमार ,वन परिसर पदाधिकारी विद्या सागर, पांडव कुमार, अभिजीत कुमार ,  समेत वन रक्षी राकेश, रंजन ,राहुल अकेला, अमित, हरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, रणधीर गिरी ,सनी, पवन कुमार ,ददन पाल, कविता प्रिया ,बबीता ,स्नेहा, सोनी ,एसकेपी विद्या विहार के प्राचार्य,शिक्षक  व छात्रों ने पौधरोपण कार्य किया। जिला अधिकारी अंशुल कुमार ने भारतीय वन सेवा के बिहार प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार के साथ पौधरोपण करते हुए कहा कि छात्रों को एक-  एक पौधे लगाकर सुरक्षित संरक्षित रखने हेतु सतत् प्रयत्नशील रहना है और जब भी कभी आएगा तो अपने हाथ से लगाया गया पौधा जब वृक्ष बन जाएगा तो देखकर  बहुत आनंद आएगा।जीव विज्ञान शिक्षक सह जिला पर्यावरण विशेषज्ञ प्रवीण कुमार प्रणव ने बताया कि छात्रों के कंधों पर ही देश व जगत का भविष्य टिका है। छात्रों को छात्र जीवन से ही प्रकृति पर्यावरण संरक्षण प्रबंधन के लिए जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की जरूरत है। प्रकृति पर्यावरण से संबंधित जल संरक्षण प्रबंधन पर चित्रांकन प्रतियोगिता किया गया । जिसमें प्रथम पुरस्कार पूर्णिमा प्रणव को बिहार प्रधान मुख्य वन संरक्षक पदाधिकारी सुधीर कुमार ने आशीर्वाद स्वरूप प्रदान किया। द्वितीय पुरस्कार श्रेयांश सिंह, तृतीय पुरस्कार विशाल कुमार सिंह को वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री 

अभिषेक कुमार सिंह ने प्रदान किया। अन्य प्रोत्साहन पुरस्कार वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने  आशुतोष राज ,फरहान, मोहम्मद हसन, राजी, आर्यन ,सोनाली शेखर को दिया। शुद्ध हवा के लिए प्राणवायु ऑक्सीजन गैस के लिए बड़े वृक्षों को बचाने और छोटे पौधों को लगाकर बड़ा करने की जरूरत है।जिसमें सभी का सहयोग अनिवार्य है। कार्यक्रम में शामिल मनोज कुमार सिन्हा, मनोज कुमार झा ,अशीष कुमार झा, कैलाश कुमार झा , मुकुंद मोहन मस्त,अरुण सिंह, गजेन्द्र,चंद्रशेखर सिंह ,प्रभाकर सिंह, पंकज बिहारी, दिनेश शाह ,ममता सिंह , मीता सिंह ,मालविका दास, बीरेंद्र सिंह,लाला चौधरी सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे। डीडीसी कौशलेंद्र कुमार ने पौधरोपण किया और बहुत खुश हुए। जिला के शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ प्रखंड के सभी पदाधिकारी समेत स्थानीय मुखिया भी मौजूद थे।कार्यक्रम के अंत में जीव विज्ञान शिक्षक सह जिला पर्यावरण विशेषज्ञ व भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बांका जिला ईकाई प्रबंध कमेटी सदस्य प्रवीण कुमार प्रणव ने मुख्य अतिथि को अपनी पांचवीं पुस्तक जीवन चक्र सादर सप्रेम सहृदय समर्पित कर विदा किए। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार ने बांका वन प्रमंडल में तैनात सभी वन पदाधिकारियों और वन रक्षी से वार्तालाप किए और बिहार में बांका वन विभाग को सर्वोत्कृष्ट बताते हुए सभी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें