Rewari News : प्राइवेट स्कूल संघ प्रदेशभर में एक लाख पौधे लगाएगा :: ब्रह्म प्रकाश सैनी

रेवाड़ी, 12 जुलाई। प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा की ओर से प्रदेश भर में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत ब्लॉक, जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी स्कूल संचालकों व बच्चों के साथ मिलकर करीब एक लाख पौधे लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू, प्रांतीय प्रैस सचिव ब्रह्म प्रकाश सैनी रेवाड़ी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के युग की सबसे बड़ी जरूरत है। अगर पर्यावरण बचेगा तो पृथ्वी पर जीवन बच पाएगा। इसको अधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाकर व उनकी देखभाल करके बचाया जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संघ ने स्कूलों व अन्य संस्थानों में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को फैलने से रोकने के लिए भी पौधारोपण जरूरी है। पेड़ पौधे हमसे बिना कुछ लिए आक्सीजन, फल, फूल, दवाइयां, लकड़ी व प्राकृतिक सुंदरता आदि देते हैं। इसलिए जन्मदिन, सालगिरह, शादी, त्यौहार आदि शुभ अवसरों पर पौधे जरूर लगाने चाहिए। इस अभियान में मुख्य रूप से संरक्षण तेलूराम रामायणवाला, प्रांतीय उप प्रधान संजय धत्तरवाल, श्यामलाल शर्मा, बलराज मुवाल व राजेश शर्मा, रणधीर पूनिया, राजकुमार पाली, विनय वर्मा,  व उमेश भारद्वाज, प्रांतीय एडवाइजर गौरव भुटानी, भूपेंद्र, बलदेव खन्ना, महाबीर यादव, अजय खुडिया, जगदीश भैरों, अनिल गरसा, प्रदीप पूनिया, नवीन महता, प्रदीप यादव, बलबीर वर्मा, राजेंद्र अत्री, रोहताश देवां, रवि बिश्नोई, ओमप्रकाश सिहाग , सुशील रंगा, रविंद्र अत्रीमुख्य भूमिका निभाकर प्रदेश भर में अभियान को सिरे चढाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष कुंडू ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें ताकि धरती को हरी भरी बनाकर पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें