Bounsi News: कार्यपालक पदाधिकारी के रिक्त पद का प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया अतिरिक्त प्रभार

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी नवगठित नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी के रिक्त पद पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस बाबत नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार के द्वारा 30 जून 2023 को पत्र जारी कर जानकारी दी गई है। विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि, नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत नए नगर निकायों में गठन के फलस्वरूप नगर निकायों की संख्या में वृद्धि हुई है। परंतु इतनी संख्या में पदाधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

ऐसी स्थिति में महत्वपूर्ण विकासात्मक कार्यों के कार्यान्वयन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। जिसके लिए नवगठित नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों के रिक्त पदों का अतिरिक्त प्रभार तत्काल संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को देने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में नगर पंचायत बौंसी के कार्यपालक पदाधिकारी का पदभार प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार को दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि, नगर पंचायत के विकास के साथ साथ  इसके सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्य किए जाऐंगे। जल्द ही मुख्य पार्षद सहित वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की जाएगी। 

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें