Chandan News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय विजय सिंह को दिए श्रद्धांजलि

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। भारतीय जनता पार्टी मण्डल चांदन के द्वारा शहीद विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष निरंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष चन्दन सिन्हा के नावाडीह स्थित आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ नेता हरेकृष्ण पाण्डेय,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुमन सौरभ मौर्य, जिला उपाध्यक्ष चन्दन सिन्हा,जय प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष गणेश मुर्मू, प्रवक्ता नवनीत आनन्द,नीतीश कुमार पाठक,झुनकी झा,मण्डल उपाध्यक्ष बेचन महतो,परितोष सिन्हा, अनुराग पाण्डेय,सुरेश सिन्हा, अमित गौरव, दीपक मंजर्वे, अभिषेक कुमार, अमन 

कुमार इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित होकर शहीद विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी।13 जुलाई 2023 को पटना में गांधी मैदान से विधान सभा तक आयोजित पैदल मार्च में सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से भाजपा के पैदल यात्रा पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कराया गया था जिसमें  विजय सिंह की मौत हुई थीं।लाठी चार्ज में घायल भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चन्दन सिन्हा से मिलने जिला अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी नावाडीह आये एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना किये, लाठीचार्ज में जिला उपाध्यक्ष का दाहिना हाथ फ्रेक्चर हो गया है एवं शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आइ है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें