Chandan News: बोल बम आई महिला कांवरिया परिजनों से बिछड़ी

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रसिद्ध श्रावणी मेला में जलाभिषेक करने आई एक महिला कांवरिया अपने साथियों से बिछड़ जाने की मामला प्रकाश में आया है जिसे लेकर परिजन चिंतित है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज की महिला कांवरिया चंद्रपति देवी उम्र 70 वर्ष अपने साथियों के साथ सुल्तानगंज से जल भरकर जलाभिषेक करने देवघर जा रही थी। जहां अपने श्रद्धालुओं की जत्था में शामिल महिला कांवरिया चंद्रपति देवी देवघर जाने के क्रम में कांवरिया पथ के 

अबरखा धर्मशाला से रास्ता भटक कर गुम हो गई है। जिसे लेकर परिजनों द्वारा स्थानीय प्रशासन से खोजबीन करने हेतु गुहार लगाते हुए, अपने मोबाइल नंबर 963122 9128 एवं 9431 8226 25 जारी कर अवगत करने की बात कही है। बताया गया है कि किसी सज्जन को गुम हुई महिला कांवरिया की सूचना मिलने पर उपरोक्त नंबर संपर्क कर धन्यवाद का पात्र बने। वही महिला की गुमशुदगी को मामले को लेकर जिला प्रशासन एवं चांदन प्रखंड के आला अधिकारी द्वारा खोजबीन में जुट गई है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें