Godda News: 25 अगस्त को मनायी जाएगी मंडल आयोग के अध्यक्ष बी पी मंडल जी की जयंती

Godda OBC Morcha

ग्राम समाचार गोड्डा। गोड्डा  स्थित भतडीहा के सौण्डिक ट्रस्ट भवन में राष्ट्रीय टीय OBC मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को OBC मोर्चा के  जिला अध्यक्ष राजकुमार भगत के उपस्थिति में एक बैठक आहूत की गई।

 बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष  प्रेम नंदन मंडल , मोर्चा के सभी निकायों के पदाधिकारी , अधिवक्ता गन एवं ओबीसी वर्ग के दर्जनों लोग उपस्थित  हुए ।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि, आगामी 25 अगस्त को मंडल आयोग के अध्यक्ष बी पी मंडल जी की जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 26-8-2023 दिन शनिवार को  गोष्टी के रूप में पुरे भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

 कार्यक्रम की सफलता हेतु एक 21 सदस्यीय कमिटी का भी गठन किया गया है। जिसकी  अध्यक्षता के लिए मुखिया संघ के अध्यक्ष  मनोहर वैद्य  को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया है। टीम के माध्यम से पुरे जिला का सभी प्रखंडों का दौरा किया जाएगा। मौके पर  जिला अध्यक्ष राजकुमार भगत ने आवाह्न किया है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  ओबीसी वर्ग के सभी युवा,सभी बुद्धिजीवी हरेक दृष्टि कोण से साथ देने की कृपा प्रदान करें। 

बैठक को संबोधित करते हुए  प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल जी ने कहा कि कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क‌ई वक्ताओं का आगमन होने जा रहा है।

 बैठक का आयोजन समाजसेवी अरुण कुमार साह ने किया, बैठक में मुख्य रूप से सेवा निवृत्त पदाधिकारी शिवनारायण यादव, चुन चुन यादव प्रधान महासचिव, केदारनाथ साह महासचिव,  महिला नेत्री निलम साह, अधिवक्ता उमेश साह, सेवा निवृत्त डिफेन्स अनील कुमार  कुशवाहा, अधिवक्ता अशोक कुमार मंडल,  अधिवक्ता दीपक कुमार साह, मुखिया राम प्रसाद साह, संतोष मंडल, अधिवक्ता दिलीप कुमार मंडल, उत्तम रक्षित, आदि उपस्थित रहे।  

- ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट गोड्डा।                

Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली.

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें