Banka News: दो बाइक के बीच आमने सामने टक्कर, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बांका बेलहर मुख्य मार्ग के गुरमीबथान तेतरिया के समीप दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक 50 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार कोझी पंचायत के गाड़ी जोर निवासी कृष्णदेव यादव अपने स्कूटी से बांका की तरफ से आ रहे थे कि भीतिया की तरफ से एक तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिस दौरान दोनों अपने अपने बाइक के विपरित दिशा में गिर गया। इस दौरान तेज गति से आ रहे युवक ने नजाकत को भांपते हुए अपनी बाइक को स्टार्ट कर भागने में सफल रहे। जबकि गंभीर रूप से जख्मी कृष्णदेव यादव को स्थानीय लोगों ने गंभीर स्थिति में सदर 

अस्पताल बांका ले गए। जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने कृष्णदेव यादव को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी कोझी पंचायत के गाड़ी जोड़ी गांव एवं परिजनों को मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। वहीं कृष्णदेव यादव की मौत खबर उनकी पत्नी जयंती देवी, पुत्र सचिन कुमार यादव सहित अन्य परिजनों को मिलते ही रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। वहीं पूर्व मुखिया अजय यादव ने घटना की जानकारी बांका पुलिस एवं फुल्लीडुमर सीओ को दे दी है। जबकि बांका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से बुद्धिजीवियों व जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें