ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। पुरानी रंजिश को लेकर आधे दर्जन बाइक सवार दबंगों ने एक युवक को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जिसमें युवक का एक आंख बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके पूर्व दबंगों ने युवक को बंधक बनाकर रखा था। जख्मी युवक का मुख्य सड़क मार्ग पर सो गया और सड़क जाम कर दिया।सूचना के बाद काफी लेट पहुंची पुलिस ने घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार बांका के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत संझा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर छोटू यादव को बंधक बनाकर जगदीशपुर फतेहपुर के रहने वाले बाइक सवार आधा दर्जन दबंगों ने चाकू बाजी से हमला
करते हुए युवक का एक आंख बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। दबंगों ने चाकू से छोटू यादव के आंख पर हमला कर दिया। घायल युवक द्वारा 112 पुलिस वाहन पर कई बार कॉल किया गया। लेकिन मौके घटना पर पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद गति गाड़ी से एसआई मनोज झा पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके पूर्व भागलपुर जिला मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क जाम कर के हाई वोल्टेज ड्रामा किया जा रहा था जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए युवक को भागलपुर के मायागंज अस्पताल कर दिया है। इस दौरान दबंगों द्वारा 1 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा करते रहा। रजौन थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है पुलिस मामले में छानबीन कर करवाई कर रही है।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें