Bounsi News: पोखर में डूबने से दो बालक सहोदर भाइयों की हुई दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड अंतर्गत  बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र स्थित सापडहर पंचायत के बसलिट्टा गांव में एक ही पोखर में एक साथ दो सगे भाइयों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार सहित गांव में और आसपास के इलाके में गम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार की है। जब धान खेत में रोपनी के लिए अपने दोनों सहोदर भाई के साथ मां कविता देवी धान रोपणी करने गई थी। मां जब धान रोपने के कार्य में व्यस्त हो गई तभी दोनों बच्चे खेलते खेलते खेत के समीप स्थित पोखर में अचानक ही एक के बाद एक कर डूब गए और दोनों ही भाई की डूबने से तत्काल मौत हो गई। मगर इस घटना की जानकारी काफी 

खोजबीन के बाद घटना के दिन के पश्चात गुरुवार को मिली। जब परिवार और गांव के लोगों ने खोजना शुरू किया। तब उक्त पोखर में दोनों ही बच्चे के मृत शव पड़े हुए थे। इसके बाद मृतक की मां का मूर्छित होकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि, बच्चों का नाम श्यामल ठाकुर 12 वर्ष एवं अमूल कुमार ठाकुर उम्र 10 वर्ष है। जबकि इनके पिता अशोक ठाकुर कोलकाता में मेहनत मजदूरी कर परिवार के रोजी रोजगार का गाड़ी चलाते हैं। मां भी दैनिक मजदूरी कर घर का खर्चा उठाती हैं। जबकि दोनों भाइयों में एकमात्र बहन गुड़िया जो छोटी है। इस परिवार की एकमात्र आस बच गई है। जबकि इस घर का दोनों ही चिराग उजड़ गया। घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें